पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी उमरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी आठ अप्रैल 2025 को मोहल्ले के ही आमिर खां पुत्र साबिर खां के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति के अलावा सास नूरअफसां,ससुर साबिर खां,देवर जरताब,देवरानी फारिया दहेज में कार और 10 लाख रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। वह यातनाएं सहती रही। 10 मार्च 2026 को आरोपियों ने दोबारा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। पति ने दुपटटे से जान से मारने की नीयत से उसका गला घोंट दिया। बमुश्किल उसने अपनेआपको छुड़ाया। इसके बाद उसको धक्का देकर ससुराल से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...