पीलीभीत, जनवरी 13 -- जहानाबाद,संवाददाता। दहेज में कार और 10 लाख रुपये न देने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको कमरे में बंद करके पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। जहानाबाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ऐमी निवासी सर्वेश कुमारी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में बरेली जनपद के थाना मीरगंज के ग्राम सिंधौली निवासी तेजपाल पुत्र सियाराम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति के अलावा ससुर सियाराम, सास हीराकली, ननद चंचल, चचिया ससुर हीरालाल, मौसा छोटेलाल दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा गया। इसके बाद उसे ससुराल से नि...