देहरादून, मार्च 29 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह चौक के पास एक कार को ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए कार चालक ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर रिक्शा चालक को बचाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामपुर चुंगी निवासी साजिद ने कोतवाली पहुंचकर कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कार नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...