गोड्डा, जून 4 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा - महागामा फोरलेन हाईवे पर चकेश्वरी के समीप मंगलवार की देर रात एक कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार घायल कार चालक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी मो. मुस्तकीम के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बेंगाबाद-चतरो रोड पर थार और बाइक की टक्कर, दो घायल बताया गया कि वह अपने एक संबंधी के यहां से लौटकर पथरगामा जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार चकेश्वरी के समीप...