जौनपुर, मार्च 21 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कार्यालय के निकट कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मीरगंज थाना क्षेत्र के 27 वर्षीय नीरज कुमार अपने छोटे भाई 22 वर्षीय अमन और बगल गांव जगदीशपुर निवासी 25 वर्षीय साजन के साथ शुक्रवार की रात एक ही बाइक से मछलीशहर में लगे मेला को देखने आए थे। मेला घूमने के बाद तीनों बाइक से देर रात वापस घर लौट रहे थे। अभी तीनों ब्लॉक मुख्यालय के निकट कोटवा गांव पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में तीनों बाइक से छिटक कर सड़क पर जा गिरे। जिससे सिर पैर और कमर में गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे अगल बगल के लोगो ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिक...