कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के पंडेडीह पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान लालो यादव, उम्र लगभग 23 वर्ष ग्राम चंद्रोडीह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कोडरमा से चंद्रोडीह की तरफ जाने के क्रम में पांडेडीह पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गयी। इसमें युवक घायल हो गया। इस घटना में दोनो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...