रांची, मई 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भकुवाडीह गांव के समीप बुधवार की शाम करीब सात बजे कार और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अड़की थाना क्षेत्र के गुड़बेड़ा निवासी 35 वर्षीय सोहराई मुंडा अपने गांव से ससुराल बांकू गांव जा रहा था। इसी दौरान भकुवाडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि कार की गति काफी तेज थी और सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...