लखीमपुरखीरी, मई 18 -- ढखेरवा निघासन हाइवे पर सिसैया क्रेसर के पास सोमवार दोपहर कार और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि युवक अपनी पत्नी को पेपर दिलवाने निघासन जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पढुआ थाना इलाके के जम्हौरा गांव निवासी 25 वर्षीय शादाब पुत्र इंसाद अली की ढखेरवा चौराहे पर चूड़ी की दुकान है। सोमवार दोपहर शादाब पत्नी सानिया को पेपर दिलवाने बाइक से निघासन के लालपुर डिग्री कालेज के लिए निकला था। ढखेरवा निघासन हाईवे पर सिसैया क्रेसर के पास सामने से आ रही ब्रेजा कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर से जहां कार का अगला हिस्सा और बाइक के परखच्चे उड़ गए वह...