बिजनौर, जून 9 -- बाइक और कार की भिड़त में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल हुए 6 माह के बच्चे को हायर सेंटर रैफर कर दिया।मंगलवार को थाना नहटौर के गांव मुस्तेपुर निवासी आजाद पुत्र युनुस अपनी बहन तस्लीमा और भांजे अब्बास को बाइक से थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर से दवाई दिलाने जा रहा था जैसे ही वह स्योहारा में मुरादाबाद रोड पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो मुरादाबाद की ओर से आ रही कार से टकरा गये जिसमें आजाद और उसकी बहन तस्लीम व भांजा अब्बास घायल हो गये। तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां से छ माह के अब्बास की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कार और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर घायल पुलिस ने कार सवार को हिरासत मे लिया । थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी...