पटना, जून 30 -- जानीपुर थाना के नहर रोड पर सोमवार को महंगूपुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में खगौल के दो छात्र घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स पटना भेजा गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों युवको की पहचान खगौल जमालुद्दीन चक निवासी प्रिंस कुमार (20 वर्ष), पिता अनिल कुमार तथा कुणाल कुमार (19 वर्ष), पिता विजय राय के रूप में हुई है। दोनों छात्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार दोनों छात्र बाइक से नहर रोड होते हुए नौबतपुर परीक्षा देने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक-युवती घायल इसी दौरान महंगूपुर गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार गलत दिशा में आ गई औ...