कार और पिकअप में टक्कर, चार लोग घायल
जौनपुर, जून 30 -- खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के बादशाही पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप चालक और कार में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। कार में सवार लोग शाहगंज की ओर से जौनपुर जा रहे थे। बादशाही पेट्रोल पंप के पास कार पहुंची थी कि सामने से आ रही सोनपापड़ी लदी पिकअप कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार समीर, गाजी, सोनू और पिकअप चालक हरिशंकर को हल्की चोटें आईं। यह भी पढ़ें- टायर फटने से आम लदा पिकअप पलटा स्थानीय निजी डाक्टर से मरहम पट्टी कराकर कार सवार दूसरे वाहन से चले गए। सोनपापड़ी लदी पिकअप वाराणसी से शाहगंज जा रही थी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.