संभल, मई 15 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जैतपुर की मढ़ैया के निकट गुरुवार की रात सवा दस बजे करीब कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में कार सवार करीब 18 वर्षीय संतोष पुत्र छत्र सिंह निवासी गांव धनारी पट्टी लाल सिंह मीना की मढ़ैया थाना धनारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही निर्दोष पुत्र चंद्रकेश तथा राजेश पुत्र उदयवीर घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो...