कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में बच्चे की मौत
मुजफ्फर नगर, मई 21 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गंग नहर कमहैडा पुल के पास कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में कार सवार लोग घायल हो गए। जिसमें आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मेरठ थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम कपसद निवासी रवि पुत्र भंवर सिंह अपनी कार से नहर के रास्ते हरिद्वार से परिवार के साथ आ रहे थे। कमहैडा पुल पर कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आठ वर्षीय आरव पुत्र रवि की उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.