मधेपुरा, फरवरी 26 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मीरगंज-जदिया एसएच 91 रोड पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज इटहरी वार्ड आठ निवासी मिथिलेश पासवान (55) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात करीब 11:40 बजे केवटगामा चौक के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार साहेबगंज इटहरी वार्ड आठ निवासी मिथिलेश पासवान और मनोज पासवान अन्य मजदूर के साथ टिकुलिया से ढलाई कार्य कर लौट रहे थे। वे ट्रैक्टर से लाए जा रहे लिफ्ट मिक्सचर मशीन पर बैठे थे। बताया गया कि ट्रैक्टर पर पांच लोग सवार थे, जबकि मिक्सचर मशीन पर दो व्यक्ति बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर मिक्सचर मशीन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ...