रामपुर, फरवरी 27 -- बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह नगर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी शाहिद अली नवीन मंडी से सामान उतारकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे स्थित जीरो पॉइंट के पास पहुंचे तो उत्तराखंड की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा उछलकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार दंपती उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.