मिर्जापुर, दिसम्बर 5 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी गाँव के सामने शुक्रवार की दोपहर बारह बजे कार और आटो की टक्कर हो गई। हादसे में आटो सवार महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देख उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। आटो चालक सवारी लेकर जिगना से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह विंध्याचल के बरईबरी गांव के पास पहुंचा। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में आटो सवार पांच लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी सरोई में भर्ती कराया। घायलों में जिगना बारी गांव निवासी 45 वर्षीय अजय सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, बहुती मय चकचौरा गाँव निवासी 50 वर्षीया श्याम कुमारी, सुमतिया गाँव निवासी 20 वर्षीया पिंकी पत्नी मुकेश तथा 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.