कन्नौज, मार्च 15 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस वे सुरक्षा कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मणिपुर के जिला इंफाल, थाना पुरमपट के खेत्री निवासी नासिर पुत्र स्विफ्ट डिजायर कार से अपने साथी इलियास के साथ दिल्ली से मणिपुर जा रहे थे। रविवार को करीब 11 बजे किमी. संख्या 163 के पास चालक को नींद आ जाने और वाहन के ओवरस्पीड होने के कारण कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन के पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक नासिर व उसके साथी को सिर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक सुर...