बुलंदशहर, फरवरी 26 -- गुरुवार की दोपहर औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित रतनपुर भटटा के निकट एक बेगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़के किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गई। जिसमें कार सवार दंपति घायल हो गये। जहांगीराबाद कोतवाली के गांव मुल्लानी निवासी पप्पू गिरि के पुत्र पिंकू गिरि की गत एक माह पूर्व ही सहकारी नगर निवासी सतवीर गिरि की पुत्री उपासना गिरि के साथ हुई थी। बताया गया है कि पति पत्नी बुधवार की रात को हिमाचल से वापस लौट कर बुलंदशहर आये थे। गुरुवार की दोपहर कार द्वारा अपने गांव मुल्लानी वापस जाते समय औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव रतनपुर भटटा के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गई। जिससे कार सवार दंपति घायल हो गये। घटना की सूचना पर घायल दंपति को उपचार के लिये औरंगाबाद एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.