बागेश्वर, जून 18 -- देवेंद्र, बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोट मार्ग स्थित रूनीखेत के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा वाहन सवारों की सहायता की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...