हरिद्वार, मार्च 21 -- रानीपुर झाल में भूमानंद अस्पताल के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक आए लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार बहादराबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी और एक महिला इसे चला रही थी। इस कार में कुछ लोग बैठे हुए थे। अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि कुछ समय के लि...