मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज में भलुही खान, मकड़ी टोला एवं ईशा छपरा में शनिवार को एसयूआईसी द्वारा कार्ल मार्क्स की 143वीं श्रद्धांजलि सभा मनाई गई। अंचल सचिव लालबाबू सहनी ने कहा कि कार्ल मार्क्स आधुनिक युग के श्रेष्ठ विचारक थे। उनके विचारों को आत्मसात कर मानव हित में परिवर्तन लाया जा सकता है। इस मौके पर यादव लाल पटेल, वैद्यनाथ सहनी, सुखारी दास, चंदेश्वर दास, सुरेंद्र राय ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...