मुंगेर, मार्च 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को महान दार्शनिक और सर्वहारा वर्ग के नेता कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी की हवेली खड़गपुर प्रखंड कमेटी की ओर से जुलूस एवं सभा का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता कामरेड कार्ल मार्क्स लाल सलाम, दुनिया के मजदूर एक हो, पूंजीवाद-साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवादी क्रांति जिंदाबाद और मार्क्सवाद जिंदाबाद जैसे नारे लगा रहे थे। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के हवेली खड़गपुर प्रखंड प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि कार्ल मार्क्स मानव सभ्यता के ऐसे महान चिंतक थे। जिनके विचारों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि मार्क्स के विचारों ने शोषित-पीड़ित वर्ग के लोगों में नई आशा और विश्वास पैदा किया। कार्यक्रम में अर्जुन सोरेन, चुनचुन कोड़ा, इंद्र...