वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। विद्युत मज़दूर पंचायत के मंडल अध्यक्ष केपी दूबे ने भदैनी उपकेंद्र के लाइनमैन को सस्पेंड प्रकरण में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि विद्युत दुर्घटना में अभियंता अपनी गर्दन बचाने के लिए निर्दोष लाइनमैन राम गौंड को निलंबित कर दिया। जबकि उक्त लाइनमैन की तैनाती पांडेय हवेली फीडर पर न होकर सोनारपुर फीडर पर थी और रात में न होकर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक थी। आरोप लगाया कि अभियंताओं ने मृत संविदाकर्मी को दोषी ठहराने की नीयत से लागशीट में अंकित कर दिया गया कि मृतक बिना शटडाउन लिये काम कर रहा था। प्रबंधन से मांग की गई की भदैनी उपकेंद्र पर पांडे हवेली वन फीडर पर स्थापित मीटर की एमआरआई कराई जाए ताकि अभियंताओं के षडयंत्र का पता चल सके। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: करंट से प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत के मामले में जेई समेत त...