फरीदाबाद, जनवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला से दो लाख रुपये ऐंठने के मामले में नामजद आरोपी ने शुक्रवार दोपहर ओल्ड फरीदाबाद थाने में जहरीला पदार्थ निगल गया। आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। उधर, आरोपी की पत्नी ने रुपयों को उधार लेने का दावा किया है। भूड़ कॉलोनी निवासी करीब 38 वर्षीय पंकज पहले ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला के घर में परिवार के साथ किराए पर रहता था। कुछ अरसे पहले उसने भूड़ कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया था। हाल ही एक पूर्व मकान मालकिन ने ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि जब पंकज उसके घर में किराये पर रहता था तो उसने उसकी नहाते वक्त एक वीडियो तैयार कर ली थी। बाद में इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद से आ...