महोबा, मार्च 11 -- महोबा, संवाददाता। जिले की बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार पनवाड़ी में सफाई, सड़क मरम्मत सहित अन्य कार्यो के नाम पर हुए फर्जीवाड़ा का मामला उजागर होने के बाद और भ्रष्टाचार की परते खुलने लगी है। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने कार्रवाई से बचने के लिए जुगत भिड़ाने की तैयारी शुरु कर दी है। गौरतलब है कि पनवाड़ी ग्राम पंचायत में कूड़ा निस्तारण, सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यो के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा हुआ। ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के गठजोड़ ने भ्रष्टाचार की ऐसी पटकथा लिखी की विकास के लिए आई रकम ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के विकास का माध्यम बन गई। गांव में बिना काम कराएं ही भुगतान निकाल लिया गया। जिस काम का भुगतान निकाला गया वह धरातल पर गायब मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.