प्रयागराज, मई 7 -- बीते दो मई को गऊघाट में रेलवे भूमि पर झुग्गी झोपड़ी हटाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसीएम को दिया। प्रदर्शन में नसीम अंसारी, आनंद मालवीय, शीतला प्रसाद, समर सिंह, मुस्तकीम और गनेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...