भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पीरपैंती थाना क्षेत्र में सात लोगों की गिरफ्तारी से एक बार फिर पासिंग गिरोह का काला कारनामा सामने आया है। गिट्टी और बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों को पास कराने वाले इंट्री पासिंग माफिया जिले में हमेशा सक्रिय रहे हैं। कभी पुलिस की मिलीभगत से तो कभी खुद की टीम बनाकर वे वाहनों से अवैध वसूली में संलिप्त रहे हैं। पासिंग माफिया वाहनों को पार कराने के नाम पर प्रत्येक महीने करोड़ों रुपये की अवैध वसूल कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई में सुस्ती की वजह से पासिंग माफिया का खात्मा नहीं हो सका। पिछले साल भी बड़ा पासिंग गिरोह सामने आया था पर केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो सका।थानों के निजी चालक पासिंग माफिया से वसूली कर आका का पहुंचाते हैंथानों के निजी चालकों की संलिप्तता ओवरलोडेड ट्रकों की इंट्र...