संभल, मार्च 7 -- थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरसरी में राम-राम और जय भीम बोलने को लेकर हुए विवाद के मामले में एक पक्ष पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। शनिवार को ग्रामीण भीम आर्मी पदाधिकारियों के साथ बहजोई रोड स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। बुधवार रात करीब एक बजे गांव गुरसरी में राम-राम और जय भीम बोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और फायरिंग के साथ मारपीट की, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में एक पक्ष के अरुण चौधरी की ओर से छह लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी थी, लेकिन उनकी ओर से कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। गुरुवार को दूसरा पक्ष भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के स...