भदोही, मार्च 8 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद मामलों को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी बृजेश कुमार, नन्हेंलाल, वंशनारायण समेत दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर अवगत कराए थे कि ग्राम सभा के अमृतसरोवर पर गांव के ही कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। वही, तालाब को पाट रहे हैं। उसमें घरों की गंदगी बहा रहे हैं यहां तक की कंपोजिट विद्यालय के गेट पर कब्जा कर आग की भट्ठियां लगा दी जा रही है। लेकिन विडंबना ही है कि इन मामलों को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.