बदायूं, मार्च 9 -- उझानी, संवाददाता। नगर में दवा और इलेक्ट्रॉनिक सामान के थोक व्यापारी रोबिन जैन ने दुकान और गोदाम से धीरे-धीरे करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि अब तक कार्रवाई न होने से नाराज दुकानदार अकेले ही थाना गेट पर हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। व्यापारी रॉबिन जैन की दवा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की थोक दुकान है। उनका कहना है कि लंबे समय से दुकान से सामान धीरे-धीरे गायब हो रहा था। शक होने पर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो दुकान के ही दो कर्मचारी सामान ले जाते दिखाई दिए। पीड़ित ने फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार का वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.