कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र
मेरठ, जून 21 -- मेरठ। छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में एक माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत छात्रों ने शनिवार को खून से लिखा ज्ञापन डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा। मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि प्रशासन दबाव में है और अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला आईआईएमटी विवि में एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अनु गुप्ता का है। विजित तालियान के अनुसार परिजनों के साथ सैकड़ों छात्र इस मामले में कठोर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने खून से ज्ञापन लिखा और जिला प्रशासन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.