भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में निशुल्क इंटर्नशिप कराने की मांग को लेकर 22 मई को अभाविप ने कॉलेजों में तालाबंदी की थी। इस दौरान विवि और कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ था। मामले में अभाविप के नेताओं पर कार्रवाई की मांग एसएसएआई सहित अन्य संगठनों ने की है। विवि अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि यदि उन पर जल्द विवि प्रशासन अपने स्तर या पुलिस कार्रवाई नहीं करते है तो वे लोग आंदोलन करेंगे। 30 मई को विरोध स्वरूप एसएसएआई सहित अन्य संगठन पीजी अंबेडकर विचार विभाग से विवि स्नातकोत्तर अंबेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग से टीएमबीयू प्रशासनिक भवन तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- जिनके विवि आने पर रोक, उन्हें विवि दे रहा संरक्षण यह भी पढ़ें- जिनके विवि आने पर रोक, उन्हें विवि दे रहा संरक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...