सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। बार बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को लेकर परिवहन महकमे ने नए साल में कड़ा रुख दिखाया है और करीब 150 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन वाहन चालकों के खिलाफ की गई है, जिनके खिलाफ पांच बार से ज्यादा चालान दर्ज हैं। यही नहीं, बार-बार नियम उल्लंघन को गंभीर मानते हुए अब करीब तीन हजार वाहनों के पंजीकरण पर भी संकट खड़ा हो गया है। ऐसे वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दरअसल, परिवहन महकमे का साफ कहना है कि लगातार चालान होना लापरवाही और नियमों की अनदेखी को दर्शाता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खास यह भी कि पिछले हफ्ते सड़क सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने भी सख्त निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के क्रम में ही महकमे ने अभियान...