कन्नौज, फरवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन हुए ऑपरेशन का मामला अभी ठंडा नहीं हो सका है। उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री से शिकायत के बाद अब कार्रवाई को लेकर यह मामला चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक (डीजीएमएच) तक पहुंच गया है। उधर, संगठन के जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सौ शैय्या अस्पताल में पिछले दिनों 23 दिसंबर 2025 को बिना सर्जन के एक महिला का आपरेशन एनेस्थेटिक डॉ.विपिन सचान की देखरेख में उनके ड्राइवर द्वारा किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस मामले की उच्चाधिकारियों समेत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशवप्रसाद मौर्य के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों से की गई थी। कोई कार्रवाई न होने पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जि...