मधुबनी, सितम्बर 24 -- बासोपट्टी,एक संवाददाता। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सदर अस्पताल सहरसा में चिकित्सकों पर हुई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। ओपीडी सेवा बाधित रहने से अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीजों को निबंधन, जांच और नियमित उपचार की सुविधा नहीं मिल सकी। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों सहित कई मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवा को आंदोलन से अलग रखा। सीएचसी के ओपीडी चिकित्सक डॉ. सुमंत कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का उपचार किया गया, लेकिन ओपीडी बंद रहने से नियमित मरीजों को जांच व दवा की सुविधा नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें...