उरई, फरवरी 26 -- उरई। भूमि संरक्षण विभाग राष्ट्रीय जलम चिकित्सा प्रतिपूर्ति मध्य में अलग-अलग कर्मचारियों के नाम से दूसरे खातों में डालकर निकल गई रकम के मामले में अलग अलग स्तर पर जांच शुरू हो गई है। इससे विभागों में हड़कंप है वहीं सम्बंधित विभागों के कर्मचारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। प्रकरण की जांच मंडल स्तर से भी कराई जा रही है जबकि निलंबन प्रकरण की जांच कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीम द्वारा की जा रही है। इससे दोनों विभाग में हड़कंप मचा है। गुरुवार को भूमि संरक्षण विभाग में सन्नाटा पसरा रहा तो डीडी कार्यालय में भी कर्मचारी कानाफूसी करते हुए दिखाई दिए। अब देखना यह है कि अलग-अलग स्तर से जांच पूरी होने के बाद क्या खुलासा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...