कानपुर, जून 29 -- कानपुर देहात। जिले में ओवरलोड व बिना नंबर के डंपर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाया जा रहा अभियान सिर्फ छोटे वाहनों तक सीमित रहने से डंपर चालक बेलगाम हैं। परिवहन विभाग का इंट्री सिस्टम नियमों को धता बताकर बेखौफ डंपर दौड़ रहे हैं। जिले में डंपरों की चपेट में आकर लगातार हो रहे हादसों में होने वाली मौतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना नंबर के एक हजार से अधिक ओवरलोड डंपर जिले में संपर्क मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। बेलगाम डंपर लोगों की जान लेने के साथ टोल बचाने के चक्कर में मानकों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इन डंपरों से जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं वहीं राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। हालात यह है कि रूरा अकबरपुर मार्ग इन डंपरों की वजह से गड्ढायुक्त हो गया ह...