देहरादून, अगस्त 8 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता विजिलेंस जांचों में देरी, भ्रष्टाचार के आरोपियों और माफियाओं पर कार्रवाई न होने के विरोध में सुराज सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल की तीन दिन से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर दलवीर दानू ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों से वार्ता की और संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने सुमित अग्रवाल को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।हड़ताल से पहले दल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा सांसदों से मिलने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा...