आगरा, जून 21 -- संजय प्लेस प्रकरण में वाल्मीकि महा पंचायत के आह्वान पर सुभाष पार्क वाल्मीकि वाटिका में पंचायत का आयोजन किया गया। वाल्मीकि समाज के सैकड़ों युवाओं सहित कई सामाजिक संगठनों ने सहभागिता की। अध्यक्षता पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य और वरिष्ठ समाज सेवी झिल्लोराम वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से की। तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि और कोषाध्यक्ष चौधरी बल्लो प्रसाद खजांची ने कहा कि वाल्मीकि समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। पहले तो गांव देहात में होता था अब तो शहर के बीचों बीच हो रहा है। पुलिस भी उत्पीड़न करने वालों का साथ दे रही है। हमारे समाज की कोई सुनने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- संजय प्लेस में नहीं हुई सफाई, आज महा पंचायत अब वक्त बड़े आंदोलन करने का है। झिल्लोराम वाल्मीकि ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे वाल्मीकि समाज...