कार्रवाई की मांग लेकर कांग्रेसजनों ने निकाला पद यात्रा
भदोही, जुलाई 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अयोध्या में चढ़ावा मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग लेकर मंगलवार को कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क ज्ञानपुर से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल नाराज कांग्रेसजनों ने खूब नारेबाजी की। पदयात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क ज्ञानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग से पदयात्रा करते हुए दूधनाथ मंदिर के पास पहुंचकर खूब नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यअतिथि रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा भगवान श्रीराम हम सभी देशवासियों की आस्था, मर्यादा और संस्कृति के प्रतीक हैं। अयोध्या मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.