धनबाद, मई 12 -- बीसीसीएल रिवर साइड निवासी जितेंद्र कुमार दास ने अपने पड़ोसी पर मारपीट, छिनतई और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, गली के विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पत्नी के गले से सोने की चेन व पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को लेकर सोमवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) के कार्यालय में बैठक हुई। राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार कनौजिया ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही धनबाद एसएसपी से मुलाकात की जाएगी। दूसरी ओर, थाना प्रभारी आकृष्ट अमन का कहना है कि उन्हें अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...