महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, नवीन विषेन। सदर तहसील के तेन्दुअहिया गांव के भूमि विवाद प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राम आशीष के नेतृत्व में किसानों ने न्याय का तराजू लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- किसानों पर झूठे मुकदमे और रिश्वतखोरी के आरोप पर गरजी भाकियू टिकैतभूमि विवाद की पृष्ठभूमि जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेन्दुअहिया के पट्टाधारी किसान भूमि विवाद व कब्जे की समस्या को लेकर महीनों से न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में किसान 11 जून से अनिश्चितकालीन धरने पर...