बिजनौर, फरवरी 3 -- क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में मंडावर पुलिस के कार्रवाई न करने पर मृतका के परिजनों ने हाथों में पोस्ट लेकर सीओ सिटी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नजीबाबाद थाने के गांव ज्वालीचंडी निवासी हरवीर सिंह ने 31 जनवरी को थाना मंडावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री दामिनी की पति अभिषेक पुत्र मुन्नू, भूरे पुत्र मुन्नू, मुन्नू पुत्र छोटे तथा रेखा पत्नी मुन्नू निवासी को गांव मौहम्मदपुर देवमल ने दहेज में पांच लाख न देने पर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने नामजद रेखा व पति अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को मृतका के परिजन ग्रामीणों के साथ सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को...