पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पूरनपुर, संवाददाता। विद्युत विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारी से वार्ता के दौरान जेई ने कार्यकर्ताओं को पुलिस बुलाने की धमकी दे दी। इससे सभी भडक गए और हंगामा शुरु कर दिया। कार्यकर्ता जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड गए। मामले की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर जाकर वार्ता की। इसके बाद धरना समाप्त हो सका। सोमवार को भाकियू भानू के कार्यकर्ता कई समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। यहां पर मांगों को पूरा करने के लिए धरना शुरु कर दिया। धरना शुरू होने की सूचना पर अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता शुरू की। कार्यकर्ता अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख ही रहे थे कि इस...