गोंडा, जून 2 -- परसपुर, संवाददाता। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन लगातार टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बहुवन मदार मांझा के बमबम पुरवा में छप्पर जलने के एक मामले में पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर मंगलवार को पीड़ित राहुल कुमार यादव ग्राम मिझौरा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गये। तकरीबन तीन घंटे के बाद जब ग्रामीणों की उसपर नजर पड़ी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते यह बात जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। जानकारी पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाईथानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और सीओ ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर उसे किसी तरह नीचे उतारा। बाद में पता चला कि उसने छप्पर जलाने का आरोप लगाते हुए गत दिवस पुलिस को तहरीर दी थी जिस पर कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने ...