सहारनपुर, जनवरी 7 -- नगर निगम सहारनपुर के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बुधवार को जनता रोड स्थित माहीपुरा व हकीकत नगर में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानों से काउंटर व तख्त जब्त किए गए, जिन्हें जुर्माना लेने के बाद वापस कर दिया गया। माहीपुरा चौक पर अतिक्रमण का मुद्दा व्यापार बंधु की जिलाधिकारी की बैठक में उठाया गया था। इसके बाद शिपू गिरि के निर्देश पर कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। माहीपुरा चौक से आठ दुकानों से लगभग पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई, जिस पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत माहीपुरा चौक पर करीब 40 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क पर सामान फैलाकर बैठने वाले 10 दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.