नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ हवा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। सरकार ने इस वर्ष बीते जुलाई माह तक कुल 2,011 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया और इनमें से 106 के खिलाफ उल्लंघन करने के चलते कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 106 इकाइयां निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं करती हुई मिली, जबकि 78 इकाइयां दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) से वैध संचालन की सहमति के बिना संचालित हो रही थी। 44 मामलों में पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जबकि 33 गैर-अनुपालन वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ क्लोजर ऑर्डर जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- नियमों का उल्लंघन करने वाली 106 औद्योगिक इकाइयों पर हुई कार्रवाई अन्य मामलों में भी संबंध...