खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया ने विकास योजनाओं में लगातार लापरवाही बरतने वाले दो संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर की चार महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं को रद्द कर दिया है। इन दोनों संवेदकों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में डाला गया। नगर परिषद की कार्रवाई से संवेदकों में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कई योजनाओं में कार्यादेश निर्गत होने के बावजूद संवेदकों द्वारा महीनों तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। कार्य शुरू नहीं करने को लेकर संवेदक को नोटिस भी दी गई। इसके बाद अंतिम चेतावनी एवं पत्राचार के बावजूद संवेदकों की ओर से योजना निर्माण कार्य के लिए प्रयास नहंी किया गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना क...