फरीदाबाद, मई 16 -- नूंह,केशव भारद्वाज। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेसवे से अतिक्रमण और अवैध ढाबों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों, होटल, पंक्चर की दुकानों और अस्थायी निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इन अवैध निर्माणों के कारण वाहन चालक सड़क किनारे रुकते हैं और अवैध पार्किंग होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। यह अभियान गुरुवार से नूंह सदर थाना क्षेत्र से शुरू किया गया था, जिसके बाद रोजका मेव, पिनंगवां, नगीना और फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्रों तक कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। अब तक दो दर्जन से अधि...