अमरोहा, मई 13 -- अमरोहा, संवाददाता। बतौर कप्तान जिले में पुलिसिंग का चार्ज संभालने के बाद पहली बार सोमवार को एसपी लखन सिंह यादव ने कड़े तेवर दिखाए। अपराध की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी रजबपुर संजय कुमार समेत दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किया। बैठक के चंद घंटे बाद ही की गई कार्रवाई से एसपी ने अन्य थाना प्रभारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का संदेश दिया है। यह भी पढ़ें- अनियमितता पर बीट सिपाही तक की जबाबदेही-एसपीकार्रवाई का कारण कार्रवाई के पीछे कारण अपराध की मासिक समीक्षा के दौरान थाने से संबंधित अपराधों की सटीक जानकारी नहीं देने, पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने तथा जनता के प्रति असंतोषजनक व्यवहार और विवेचनाओं व राजकीय कार्यों में घोर शिथिलता पाया जाना बताया जा रहा है। कार्रवाई की जद में आने ...